congress clears stand on tejaswi yadav said nitish kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल-नीतीश की मुलाकात ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें, महागठबंधन पर भी...

khaskhabar.com: रविवार, 23 जुलाई 2017 11:13 AM (IST)
राहुल-नीतीश की मुलाकात ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें, महागठबंधन पर भी...
नई दिल्ली। पीएम मोदी के बुलावे पर शनिवार को दिल्ली आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। खबर है कि नीतीश और राहुल में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और महागठबंधन को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान नीतीश ने तेजस्वी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर खुलकर अपना पक्ष रखा साथ ही कांग्रेस को भी स्पष्ट बात कहने की हिदायद दी। नीतीश ने साफ तौर पर भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करने और तेजस्वी को हटाने की बात कही। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नीतीश और राहुल में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वहीं नीतीश ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन देने के पीछे भी अपना तर्क रखा। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट मुलाकात चली। इस बैठक के दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी सीपी जोशी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सम्मान में दी जा रही डिनर पार्टी में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। नीतीश कुमार दिल्ली में चार दिनों तक रहेंगे। वह शनिवार शाम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए आयोजित विदाई भोज और साथ ही मंगलवार को नए राष्ट्रपति के शपथ-ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement