Advertisement
पहलगाम हमले की निंदा करते हुए मुंबई की पूर्व मेयर ने अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ और रिटायर्ड सैन्य अधिकारी पहले ही इस योजना की आलोचना कर चुके हैं और इस ओर ध्यान दिलाते रहे हैं कि स्थायी और प्रशिक्षित सैनिकों की भर्ती आवश्यक है। पेडनेकर ने यह भी सवाल उठाया कि पहलगाम जैसे संवेदनशील क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस या सुरक्षाबल क्यों नहीं तैनात थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के बाद ही प्रशासन हरकत में आया, जब जानें जा चुकी थीं। पूर्व मेयर ने कहा कि अगर सरकार पहले से सतर्क होती और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाते तो यह हादसा टाला जा सकता था।
किशोरी पेडनेकर ने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा के मंत्री गिरीश महाजन और अन्य लोग घटनास्थल पर क्यों पहुंचे, जबकि आम नागरिकों को वहां जाने से रोका गया था। उन्होंने कहा कि जब मंत्रियों को सुरक्षा के लिए विशेष विमान और सुरक्षा बल उपलब्ध कराए जा सकते हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा क्यों नहीं सुनिश्चित की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशों में रह रहे लोगों से आर्थिक निवेश लाने की बात तो की जाती है, लेकिन देश के भीतर आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई देती।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


