Completion of Free Computerized Accounting (Tally) Training Program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निःशुल्क कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग (टैली) के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

khaskhabar.com: सोमवार, 18 दिसम्बर 2023 8:25 PM (IST)
निःशुल्क कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग (टैली) के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
भीलवाडा । रूडसेट संस्थान, सुवाणा में सोमवार को तीस दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग (टैली) का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजीविका के जिला प्रबंधक राजेंद्र बाबर ने सभी को प्रमाण पत्र वितरित किये एवं सभी के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संस्थान के निदेशक रवि टेलर ने कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया एवं साथ ही सभी को आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में संस्थान से किसी को भी किसी प्रकार की मदद की जरूरत है तो संस्थान उनके रोजगार स्थापित करने में हर संभव मदद करेगा। बैंक से यदि लोन की जरूरत है तो उसमे भी मदद करेगा। डोमेन स्किल ट्रेनर दीपक ने सभी को एकाउंटिंग के सॉफ्टवेयर की जानकारी प्रदान की। सभी प्रतिभागियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त करके आत्मविश्वास के साथ कहा की अब वे इसमें अपना रोजगार स्थापित करके अपने परिवार की आमदनी बढाएंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण में व्यक्त्ति्व विकास, बाज़ार प्रबंधन, ग्राहक प्रबंधन, समय प्रबंधन, बैंकिंग, उद्यम प्रबंधन, प्रोजेक्ट प्लान, प्रेरणा उपलब्धि इत्यादि की जानकारी भी संस्थान के राजेन्द्र भारद्वाज एवं दिनेश तोमर के द्वारा सभी को दी गई।
संस्थान के निदेशक ने बताया की संस्थान पूरे साल विभिन्न प्रकार के रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहता है जिसमे जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवती जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आवेदन संस्थान में आकर या संस्थान के वेबसाईट www.rudsetitraining.org/web/bhilwara पर कर सकते हैं।
इस मौके पर ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजिविका सागर, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, राजीविका रिंकू, गायत्री नामा, कुलदीप मीणा, एवं देवराज माली आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement