Advertisement
विद्युत सुधार अभियान के कार्य दिसम्बर तक पूरा करें -श्रीमत पाण्डे

गुप्ता ने जयपुर डिस्काॅम में कार्य में पारदर्शिता एवं सिस्टम सुधार के लिए सभी कार्यो में आईटी का उपयोग करने से कार्य में पारदर्शिता, उपभोक्ता को सुविधा एवं कर्मचारियों को कार्य में आसानी रहेगी तथा सभी सूचनाएं फीडर के अनुसार आॅन लाईन उपलब्ध रहेगी। आईटी इनेशिएटिव के बारे में गुप्ता ने बताया कि फीडर माॅनिटरिंग सिस्टम का कार्य दिसम्बर, 17 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही बिजली प्रबन्ध ऐप से घरेलू एवं कृषि फीडर की सूचना एवं ट्रिपिंग की जानकारी तुरन्त उपलब्ध हो जाएगी। फीडर इंचार्ज ऐप में फीडर इंचार्ज के सभी कार्य सम्मिलित होगें, इससे वह रीडिंग, बिल बनाना आदि कार्य आसानी से कर सकेगें। बिजली मित्र ऐप उपभोक्ता के लिए है।
उपखण्ड स्तर पर आटोमेटिक डिस्प्ले बोर्ड लगेगें जिसमें उपभोक्ता विभिन्न सूचनाओं को देख सकता है। ईआरपी, डिस्ट्रब्यूसन मीटरिंग एण्ड ट्रांसफार्मर ऐप, लाॅटरी प्रोजेक्ट के साथ ही उपखण्ड, स्टोर एवं विद्युत चोरी निरोधक थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगें तथा विजींलेन्स जांच की वीसीआर आटो जनरेट हो इसके लिए विजीलेन्स सिस्टम भी बनाया जा रहा है।
जोधपुर डिस्काॅम कीे प्रबन्ध निदेशक आरती डोगरा ने ड्रावल बढने, राजस्व वसूली, सहित अच्छे एवं कमजोर प्रदर्शन वाले सर्किलों की समीक्षा करते हुए कमियों को दूर करने के निर्देश दिए एवं बताया कि कारपोरेट कार्यालय में लगे हुए सहायकों को फील्ड में फीडर पर लगा रहे हैं ताकि कार्य गति पकड़ सके। अजमेर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक एम.आर. विश्नोई ने बताया कि सभी फीडरों पर फीडर इंचार्ज की नियुक्ति कर दी गई है तथा सभी कार्य उनके माध्यम से ही करवाए जा रहे है। सभी सर्किल में फीडर इंचार्ज को प्रोत्साहन राशि देने का कार्य शुरु कर दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


