Advertisement
नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू हुआ कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन, यात्रियों में दिखा उत्साह

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह पहली कमर्शियल फ्लाइट बेंगलुरु से पहुंची। इंडिगो की फ्लाइट 6ई460 सुबह 8 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई, जहां इसका पारंपरिक वॉटर कैनन सैल्यूट से स्वागत किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से पहली बार इंडिगो की फ्लाइट 6ई882 हैदराबाद के लिए रवाना हुई, जिसने सुबह 8:40 बजे उड़ान भरी। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी इस अवसर पर नवी मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में इसकी नींव रखी थी। लगभग 19,650 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने इस साल 8 अक्टूबर को किया।
नवी मुंबई एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के अंतर्गत विकसित किया गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में, एनएमआईए, छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि भीड़भाड़ कम हो और मुंबई को वैश्विक मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम की श्रेणी में शामिल किया जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


