comedian kapil sharma gets relief from bombay HC -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉमेडियन कपिल को हाइकोर्ट से राहत

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 5:20 PM (IST)
कॉमेडियन कपिल को हाइकोर्ट से राहत
मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बीएमसी के खिलाफ बॉम्बे हाइकोर्ट में याचिका दायर कर उनके कथित अवैध निर्माण को तोडने से रोकने की मांग की। कोर्ट ने सुनवाई को बाद कपिल शर्मा को राहत देते हुए 23 नवंबर तक बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। शर्मा का आरोप है और दलील है कि बीएमसी गलत मंशा से काम कर रही है और उसका कदम गैर-कानूनी है। कपिल शर्मा ने पिछले महीने ट्वीट कर बीएमसी के एक अफसर पर वर्सोवा के उनके एक दफ्तर के निर्माण के लिए 5 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया जिसके बाद से उनके दोनों निर्माण सवालों के घेरे में हैं। कपिल शर्मा ने बॉम्बे हाइकोर्ट में दायर अर्जी में लिखा है कि 18 मंजिला उस बिल्डिंग को पहले सीसी और फिर 6 नवंबर 2013 को ओसी भी खुद बीएमसी ने दिया है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement