Collector made accidental inspection of clinics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलक्टर ने किया चिकित्सालयों का आकस्मिक निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 9:03 PM (IST)
कलक्टर ने किया चिकित्सालयों का आकस्मिक निरीक्षण
कोटा। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने मंगलवार को महाराव भीमसिंह चिकित्सालय, जेकेलोन चिकित्सालय एवं क्षय रोग निवारण केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने चिकित्सालयों में नियमित साफ-सफाई पर ध्यान दिये जाने, प्रत्येक वार्ड प्रभारी को दैनिक रिपोर्ट प्रपत्र दिया जाकर सफाई की मॉनीटरिंग की रिपोर्ट प्राप्त करने के साथ चल रहे दोनों अधीक्षकों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में स्वच्छता पर ध्यान दिया जाये तथा लापरवाही अथवा कमी पाये जाने पर संवेदक को नोटिस दिया जाकर पाबंद किया जाये। जिला कलक्टर ने पानी भराव वाले स्थानों को चिन्हित कर ड्रेनेज सिस्टम सही करने हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग से तकमीना बनवाये जाकर अग्रिम कार्यवाही करने एवं नगर निगम से प्रति सप्ताह मषीन मंगवाकर नालियों की सफाई करवाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने केन्टीन के पास, पार्किग स्थल के पास एवं रेडक्रास सोसायटी के पीछे कचरे की सफाई करवाकर नियमित उठाव की व्यवस्था हेतु संवेदक को पाबंद करने, चिकित्सालय परिसर में आवारा घूमने वाले सूअरों को पकडवाकर मालिकों को यहां नही छोडने हेतु नगर निगम के माध्यम से पाबंद करवाने के भी निर्देश प्रदान किये। रोगियों की सुविधा के लिए लगेंगे अब अतिरिक्त बैड जिला कलक्टर ने वार्डों के आस-पास खाली पडे स्थानों पर अतिरिक्त बैड लगवाकर मरीजों को बैड उपलब्ध कराने के भी निर्देष दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि व्यवस्था इस प्रकार की जाये कि एक बैड पर एक से अधिक मरीज नहीं रहे। उन्होंने रोगी के पंजीकरण के लिए काउन्टरों पर पुख्ता व्यवस्था करने एवं आवष्यकता पडने पर अतिरिक्त स्टॉफ लगाने, चिकित्सालय में रोगियों की देखभाल के लिए आने वाले परिजनों की अनावश्यक वार्डो में भीड जमा नहीं होने देने, आपातकालीन डोर की ओर जाने वाले मुख्यमार्ग पर वाहनों का जमावडा रोकने के लिए गेट लगवाने हेतु सानिवि से तकमीना बनवाये जाने को कहा। जिला कलक्टर ने चिकित्सालय के वार्डो में होने वाली चोरी को रोकने के लिए गार्डो की गष्त को बढाने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु जनप्रतिनिधियों अथवा भामाषाहों को प्रेरित कर व्यवस्था करवाने की बात कही। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उपचार के दौरान दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। तिमारदारों का भी मिले सुविधा
जिला कलक्टर ने चिकित्सालयों के निरीक्षण के दौरान महाराव भीमसिंह चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. पी.के.तिवारी एवं जे.के.लोन चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर.के.गुलाटी को निर्देष दिये कि भामाशाहों के सहयोग से जे.के.लोन चिकित्सालय के सामने एवं दोनों चिकित्सालयों के परिसरों में खाली पडे स्थानों पर रोगियों के साथ आने वाले तिमारदारों के बैठने के लिए बैंचें लगवाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने जे.के.लोन चिकित्सालय के सामने लगे फव्वारे को चालू करवाने एवं केंटीन के पास फैले कचरे को हटवाने तथा नियमित सफाई हो इसे भी सुनिष्चित करने के निर्देश प्रदान किये।
पार्किग व्यवस्था हो सुदृढ
जिला कलक्टर ने चिकित्सालय में आने वाले वाहन निर्धारित स्थान पर ही खडे हो इसके लिए संवेदक को पांबद करने, अण्डरग्राउण्ड पार्किग के लिए तकमीना तैयार करवाने के निर्देष दिये। उन्होंने रेडक्रास कार्यालय एवं ब्लड बैंक के पास बने हुए अनावष्यक गेटों को बंद करवाने के भी निर्देष दिये। उन्होंने आक्यूपेंशनल थेरेपी चिकित्सालय में होने से मरीजों की कम संख्या को देखते हुए एक ही स्थान पर रखने का प्रस्ताव बनाने के निर्देष दिये। जिला कलक्टर ने क्षय रोग चिकित्सालय के समीप स्थित पार्क की साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी को सफाई करवाने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने पुनर्वास केन्द्र के प्रत्येक कक्ष का भी मौका निरीक्षण किया तथा दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुनर्वास केन्द्र के स्टोर में जमा सामान को पात्र दिव्यांगजनों को वितरण करवाने के भी निर्देश दिये। जिला कलक्टर के निरीक्षण के दौरान एमबीएस चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पीके तिवारी, जेके लोन अधीक्षक आरके गुलाटी सहित संबंधित चिकित्सक भी साथ रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement