Collector inaugurated development exhibition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 2:28 PM (IST)
कलेक्टर ने किया विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन
भरतपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय के वाचनालय कक्ष में आयोजित विकास प्रदर्शनी का सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। विकास प्रदर्शनी में राज्य स्तरीय विकास योजनाओं के छायाचित्रों के साथ जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की ओर से किए गए विकास कार्यों, फ्लैगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दर्शायी गई है। जिला कलेक्टर गुप्ता ने इस अवसर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उनके साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओपी जैन, यूआईटी सचिव लक्ष्मीकान्त बालोत, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र सिंह मीणा मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि जो बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहैं हैं उन्हें भी विकास प्रदर्शनी का लाभ मिलेगा। विकास प्रदर्शनी से उन्हें काफी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement