Advertisement
कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने लवाण सीएचसी व अन्य स्थानों का किया अवलोकन

लवाण थाने का निरीक्षण करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था की जानकारी, अपराधों की प्रकृति एवं प्रतिदिन आने वाले परिवादों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का अवलोकन करते हुए कन्वर्जन, सीमाज्ञान, म्यूटेशन रास्तों के अतक्रिमण हटाने संबंधित प्रकरणों के जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यालय में ई-फाइल प्रणाली को शत-प्रतशित लागू करें। वहीं उन्होंने खानवास में मनरेगा साइट पर जेटीए व मेट से श्रमिकों की उपस्थिति एवं उनके कार्य मापन के बारे में जाना, वहीं गाइडलाइन अनुसार नरेगा साइट पर माकूल आधारभूत व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए।
दरी उद्योग कार्य को भी देखकर कुटीर उद्योग संचालकों एवं श्रमिकों से उत्पाद तैयार करने एवं मार्केट में मांग व आपूर्ति की व्यवस्था को जाना। उन्होंने दरी उद्योग को अभी मिल रही सरकारी सहायता की स्थिति के बारे में जानकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अंबेडकर भवन में पौधारोपण किया एवं आसपास में शैक्षणिक संस्थान होने के कारण भवन में छात्रों के लिए लाइब्रेरी स्थापना करवाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम बद्रीनारायण मीणा, विकास अधिकारी कंचन बोहरा, तहसीलदार मदन लाल मीणा, लवाण थानाधिकारी गोपाल लाल शर्मा, नायब तहसीलदार राजेश राय, स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


