Advertisement
कश्मीर में ठंड का कहर जारी, जमी झीलें और पानी के पाइप

पूरे क्षेत्र में लोगों को पीने के पानी के पाइपों के आसपास छोटी-छोटी आग जलाते देखा गया।
मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है, ''श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में यह क्रमश: शून्य से 1 डिग्री नीचे और शून्य से 4.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।''
लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 14.4, कारगिल में माइनस 9.9 और द्रास में माइनस 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 8.5, कटरा में 7.9, बटोट में 6.3, भद्रवाह में 3.5 और बनिहाल में 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


