उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में गुरुवार को चक्रवाती हवाओं और बारिश ने जमकर ताबाही मचाई, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। साथ ही वे स्वयं हालात का जायजा लेने शुक्रवार को उज्जैन पहुंच गए। उज्जैन में गुरुवार को चक्रवाती हवाओं और बारिश से मंगलनाथ और चिंतामन क्षेत्र में कई पंडाल धराशायी हो गए थे। इससे अफरा-तफरी मच गई थी। इस आपदा में सात लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा अन्य लोग घायल हैं।