CM Raman Singh gives green signal to visible mobile eye clinic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम रमन सिंह ने दिखाई मोबाइल नेत्र क्लीनिक को हरी झंडी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जुलाई 2017 6:00 PM (IST)
सीएम रमन सिंह ने दिखाई मोबाइल नेत्र क्लीनिक को हरी झंडी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को अपने निवास से मोबाइल नेत्र क्लीनिक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही अपनी आंखों की जांच भी कराई। यह मोबाइल क्लीनिक रायपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित बस्तर और सरगुजा संभाग के दूरस्थ अंचलों का दौरा करेगी और वहां हाट-बाजारों में ग्रामीणों की आंखों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें इलाज के लिए आवश्यक सलाह प्रदान करेगी। यह मोबाइल आई क्लीनिक बजरंग पावर एवं इस्पात लिमिटेड कंपनी द्वारा राजधानी रायपुर के एमजीएम नेत्र संस्थान को सौंपी गई है। इस क्लिनिक में आंखों की संपूर्ण जांच, मोतियाबिंद, डायबिटिक रेटमोपैथी, ग्लूकोमा और चश्मे की जांच की सुविधा है। मोबाइल क्लीनिक स्कूलों में बच्चों और झुग्गी बस्तियों में भी जाकर लोगों की आंखों की जांच करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक सरोकार से जुड़ा जनहित का अच्छा काम है, इसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के ग्रामीण, बुजुर्ग जो आंखों की जांच के लिए शहर नहीं जा पाते, उन्हें लाभ होगा। एक ही स्थान पर आंखों के सारे टेस्ट हो सकेंगे। एमजीएम नेत्र संस्थान की संचालक डॉ. दीपशिखा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया, ‘यह मोबाइल आई क्लीनिक विश्वस्तरीय जांच उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें स्लिट लैंप, फंड्स कैमरा, ऑटोरिफरेक्टोमीटर और ए.स्कैन मशीनें हैं। इस मोबाइल आई क्लीनिक में दूरस्थ इलाकों से ग्रामीणों की आंखों की जांच रिपोर्ट इंटरनेट के माध्यम से नेत्र संस्थान के डॉक्टरों को भेजने की सुविधा है।’
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement