CM Nitish Kumar will visit Banka on February 2, will inaugurate development works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम नीतीश कुमार दो फरवरी को जाएंगे बांका, विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 10:32 PM (IST)
सीएम नीतीश कुमार दो फरवरी को जाएंगे बांका, विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन
बांका। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति यात्रा के तहत विकास योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। यात्रा के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री दो फरवरी को बांका जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका जिले के रजौन प्रखंड के उन्नति ग्राम (स्मार्ट गांव) बाबरचक और ओढ़नी डेम में निर्मित नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे इन स्थानों पर बनाए गए थीम पार्क और कैफेटेरिया का भी निरीक्षण करेंगे, जो पर्यटन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान एक और महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जिसमें वे अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान मंत्री जयंत राज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका दौरे के दौरान कई बड़ी सौगात देने वाले हैं। वो कई सारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बांका हमेशा से एनडीए का गढ़ रहा है। ऐसे में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे। हमें अपने कामों पर विश्वास है कि जनता हमें सेवा का एक बार और मौका देगी। मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार होगा और स्थानीय छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाएंगी। सभा स्थल की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा बांका जिले के विकास कार्यों के मद्देनजर महत्वपूर्ण रहने वाली है। हम इसके सफल आयोजन के लिए लगे हुए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement