CM Kejriwal said- now people will see whose work is better in AAP-BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनावी बिगुल बजते ही बोले सीएम केजरीवाल- AAP अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ेगी

khaskhabar.com: सोमवार, 06 जनवरी 2020 5:52 PM (IST)
चुनावी बिगुल बजते ही बोले सीएम केजरीवाल- AAP अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ेगी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "यह चुनाव" किए गए कार्यो पर आधारित होगा।" चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव आठ फरवरी को होंगे और 11 फरवरी को मतों की गिनती होगी। आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि पिछले पांच साल में शहर में उसने जो काम किया है, उसके लिए उसे दोबारा चुना जाएगा। कैबिनेट मंत्री और पार्टी के दिल्ली प्रमुख गोपाल राय ने कहा कि पार्टी अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ेगी। आप ने 2015 के विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महज तीन सीटों पर सिमट गई थी। वहीं कांग्रेस उस चुनाव में अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement