CID CB will investigate the case of attack on RTI activist in Barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाड़मेर में आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले के मामले की जांच सीआईडी सीबी करेगी

khaskhabar.com: शनिवार, 25 दिसम्बर 2021 5:02 PM (IST)
बाड़मेर में आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले के मामले की जांच सीआईडी सीबी करेगी
जयपुर । बाड़मेर में आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले के मामले की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी गई है। राजस्थान सरकार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। घटना की जांच के लिए सीआईडी सीबी की एक टीम बाड़मेर रवाना कर दी गई है। एसपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में अनुसंधान किया जायेगा । अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध रवि प्रकाश ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देश पर बाड़मेर के आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट के साथ मारपीट करने के मामले में सीआईडी सीबी से स्पेशल जांच दल बनाया गया है। पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की निगरानी करवाई जायेगी ।शनिवार को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी श्री गौरव यादव के नेतृत्व में एक जांच दल बाड़मेर के लिए रवाना कर दिया गया है। गौरतलब है कि बाड़मेर जिले के थाना गिड़ा इलाके में 21 दिसंबर को आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की थी। घायल अमराराम जाट को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में बाड़मेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 23 दिसंबर को घटना में शामिल चार आरोपियों भूपेंद्र सिंह जाट, रमेश कुमार जाट, खरताराम जाट, व आदेश जाट को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement