Advertisement
चिराग पासवान ने की प्रशांत किशोर की केजरीवाल से तुलना, कहा-ऐसी ही राजनीति दिल्ली में देखी थी

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर आरोप लगाएंगे और ये जवाब देंगे, दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। विपक्ष के 'बिहार सरकार के खजाने में पैसा नहीं' और 'योजनाओं की घोषणा' करने के आरोपों को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से घबरा चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार न केवल शिलान्यास कर रहे, बल्कि योजनाओं का उद्घाटन भी कर रहे हैं। अब तक विपक्ष सपना ही दिखा रहा था। 15 साल तो इन्हें भी मिले थे, तब इन्होंने क्यों नहीं इन योजनाओं को धरातल पर उतारा था? महिलाओं को लेकर इनकी सोच सिर्फ इतनी थी कि उम्र भर आप इन्हें आश्रित बनाकर रखते। आप हर महीने किस्त देते रहते।
उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डालकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि वे उद्यमी बनें, अपने पैरों पर खड़ी हों। जब एक महिला अपने पैरों पर खड़ी होती है तो पूरे परिवार को साथ लेकर खड़ी होती है। इसके बाद उनके प्रोजेक्ट पर और दो लाख रुपए दिए जाएंगे जिससे वे पूरे व्यापार को स्थापित कर सकेंगी। यह विकास की सोच है। यह ऐसा कदम है जो महिलाओं को सशक्त करता है और परिवारों को सशक्त करता है। ऐसी योजनाएं तो विपक्ष सपने में भी नहीं सोच सकता।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


