chinese tv journalist wears goggles during interview,suspended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

TV पत्रकार ने गॉगल्स पहने, निलंबित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 9:44 PM (IST)
TV पत्रकार ने गॉगल्स पहने, निलंबित
बीजिंग। चीन में एक साक्षात्कार के दौरान धूप का चश्मा यानी गॉगल्स पहने और गर्मी से बचने के लिए छाता पकडे एक टीवी पत्रकार को नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। बीबीसी की रपट के अनुसार यह पत्रकार जियामेन में साल के सबसे शक्तिशाली मेरांती तूफान से उबरने को लेकर चल रहे राहत कायों पर साक्षात्कार ले रही थी। जियामेन टीवी स्टेशन ने एक बयान में कहा,हमारी एक पत्रकार ने नियमों का पालन नहीं किया और वह साक्षात्कार लेने के दौरान अच्छा आचरण प्रदर्शित करने में असफल रही हैं। शंघाई स्थित महिला टीवी पत्रकार यिजिंग लिन ने बीबीसी से कहा कि इसे पत्रकारों से चीनी जनता की अपेक्षाओं और उनके बीच पत्रकारों की छवि के संदर्भ में देखा जाना चाहिए था। मैं इसे एक रूढिवादी फैसला नहीं कहूंगी, लेकिन यह हो गया। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement