Chinese experts share experiences of pandemic with 7 countries in Asia and Europe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीनी विशेषज्ञों ने एशिया और यूरोप के 7 देशों के साथ महामारी रोकने के अनुभव साझा किए

khaskhabar.com: शनिवार, 04 अप्रैल 2020 05:55 AM (IST)
चीनी विशेषज्ञों ने एशिया और यूरोप के 7 देशों के साथ महामारी रोकने के अनुभव साझा किए
बीजिंग। चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पहले संबद्ध अस्पताल में कोविड-19 महामारी को रोकने के 7 विशेषज्ञों ने दूरस्थ वीडियो प्रणाली से भारत, पाकिस्तान, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस आदि 7 देशों के 70 से अधिक अस्पतालों के विशेषज्ञों के साथ कोविड-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण से संबंधित मामलों पर आदान-प्रदान किया। चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पहले संबद्ध अस्पताल के कार्यकारी निदेशक ल्यू लिएशिन ने कहा कि वायरस कोई सीमा नहीं जानता है, और प्रकोप में कोई नस्लीय अंतर भी नहीं होता। केवल समान रूप से इस का मुकाबला करने, एक साथ सहयोग करने, एक दूसरे को सहायता देने से विभिन्न देश इस महामारी को हरा सकता है। चीन के चिकित्सक इससे पहले महामारी को रोकने के दौरान प्राप्त अनुभव विभिन्न देशों के साथ साझा करना चाहते हैं, ताकि इस महामारी को हराने के लिए योगदान किया जा सके। विभिन्न विशेषज्ञों ने महामारी के मरीचों के उपचार का अनुभव साझा किये, चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इम्यूनोथेरेपी के अनुसंधान प्रगति और निदान और उपचार का परिचय भी दिया। (साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement