Chinese army conducts live-fire drills in Tibet Between India military standoff-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत संग सैन्य गतिरोध के बीच चीन ने तिब्बत में किया युद्धाभ्यास

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जुलाई 2017 5:41 PM (IST)
भारत संग सैन्य गतिरोध के बीच चीन ने तिब्बत में किया युद्धाभ्यास
बीजिंग। सिक्किम सेक्टर में सीमा पर भारत के साथ बरकरार सैन्य गतिरोध के बीच चीन ने तिब्बत में लाइव-फायर ड्रिल (युद्धाभ्यास) किया है। चीन के टेलीविजन चैनल सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, युद्धाभ्यास में सैनिकों को फौरन पहुंचाना तथा संयुक्त हमलों में विभिन्य सैन्य इकाइयों द्वारा साथ मिलकर अभियान को अंजाम देने का अभ्यास किया गया। ऑनलाइन जारी एक वीडियो में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों को बंकर तथा होवित्जर को उड़ाने के लिए टैंक रोधी ग्रेनेड व मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। वहीं, सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि सेना के जिस ब्रिगेड ने युद्धाभ्यास किया है वह पीएलए के तिब्बत मिल्रिटी कमान के सैनिक हैं और वह चीन के दो पहाड़ी ब्रिगेड में से एक है। सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिगेड यारलुंग जांगबो नदी के मध्य तथा निचले हिस्से में लंबे समय से तैनात है तथा उसकी जिम्मेदारी अग्रिम मोर्चा मिशन पर मुकाबले की है। वीडियो में रडार इकाइयों को दुश्मनों के विमानों की पहचान करते हुए तथा सैनिकों को लक्ष्य को नेस्तनाबूद करने के लिए विमान-रोधी तोपों का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। चीन के समाचार पोर्टल गुआंचा डॉट सीएन के मुताबिक, युद्धाभ्यास 11 घंटे तक चला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement