China warns world leaders against meeting the Dalai Lama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुनियाभर के नेताओं को चीन की चेतावनी, दलाई लामा से मिलना बड़ा जुर्म

khaskhabar.com: शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 4:57 PM (IST)
दुनियाभर के नेताओं को चीन की चेतावनी, दलाई लामा से मिलना बड़ा जुर्म
पेइचिंग। चीन ने दुनियाभर के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि बौद्ध धार्मिक गुरु दलाई लामा से मिलना हमारी नजर में बड़ा जुर्म है। चीन ने शनिवार को कहा कि यदि कोई नेता दलाई लामा से मिलता है या उनकी मेजबनी करता है तो यह एक प्रमुख अपराध है, क्योंकि दलाई लामा एक अलगाववादी नेता हैं और तिब्बत को चीन से अलग करने की साजिश कर रहे हैं। चीन सभी देशों की सरकारों को यह भी कह चुका है कि उसके साथ राजनयिक संबंध रखने के लिए तिब्बत को चीन का हिस्सा मानना होगा। भारत ने जब इसी साल तिब्बत के धार्मिक गुरु को भारत के अरुणाचल प्रदेश समेत नॉर्थ-ईस्ट में कहीं भी जाने की अनुमति दी थी तो चीन ने इसका भी विरोध किया था। चीन की सत्ताधारी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिवेलपमेंट के एग्जिक्यूटिव वाइस मिनिस्टर जैंग यीजॉन्ग ने कहा, यदि किसी भी देश या संगठन का कोई भी नेता दलाई लामा से मिलता है तो हमारी नजर में यह चीनी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अपराध है। उन्होंने कहा, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि 14वें दलाई लामा धर्म की आड़ में एक राजनीतिक हस्ती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement