China plans to build research station on Moon South Pole -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अनुसंधान स्टेशन बनाने की योजना

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मार्च 2021 12:23 PM (IST)
चीन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अनुसंधान स्टेशन बनाने की योजना
बीजिंग| चीन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के मुख्य डिजाइनर वू वेईरन ने हाल ही में कहा है कि चीन ने अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के चौथे चरण की व्यवहार्यता अध्ययन पूरा कर लिया है और भविष्य में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण की उम्मीद है। चाइना स्पेस न्यूज को दिये एक इंटरव्यू में वू वेईरन ने कहा कि चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के चौथे चरण के लिए तीन मिशनों की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में छांग' अ-6 द्वारा दक्षिणी ध्रुव से चंद्र के नमूनों की पुनप्र्राप्ति, चांग' अ-7 द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव संसाधनों का विस्तृत सर्वेक्षण, और चांग' अ-8 द्वारा चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण की तैयारी में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का परीक्षण शामिल है। वू ने स्पष्ट किया कि पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों की तरह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक ध्रुवीय दिन और रात हो सकती है। चंद्रमा की घूर्णन अवधि इसकी परिक्रमण अवधि के बराबर है, दोनों की अवधि 28 दिन है। इसलिए, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लगातार 180 दिनों से अधिक प्रकाश हो सकता है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक होगा। हाल ही में, चीन और रूस ने चंद्रमा पर एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू ढांचे के भीतर, चीन और रूस अंतरिक्ष विज्ञान, अनुसंधान और विकास, और अंतरिक्ष उपकरण और प्रौद्योगिकी में अपने अनुभवों का उपयोग करेंगे।
दोनों देश संयुक्त रूप से एक अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण के लिए एक रोडमैप तैयार करेंगे, जिसमें योजना, प्रदर्शन, डिजाइन, विकास, कार्यान्वयन और परियोजना के संचालन में करीबी सहयोग किया जाएगा।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement