हिंद महासागर पर बना चीन-मालदीव मैत्री पुल

बीजिंग। चीन-मालदीव मैत्री पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। यह पुल एक पट्टी एक मार्ग के 21वीं सदी समुद्री रेशम मार्ग की एक अहम परियोजना है। मालदीव स्थित अस्थायी चीनी राजदूत यांग यिन ने इस पुल को मालदीव के भविष्य के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया।
मालदीव के आवास निर्माण मंत्री मोहम्मद मुईजू ने कहा कि इस पुल के निर्माण के बाद कारगर रूप से माले द्वीप की परिवहन व्यवस्था में सुधार हो सकेगा और मालदीव के आर्थिक विकास के लिए भी अहम होगा।
गौरतलब है कि 14 सितंबर 2014 को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मालदीव यात्रा के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति से वार्ता करते समय कहा था कि चीन माले-हवाई अड्डा समुद्रपारीय पुल के निर्माण में मदद देगा। इसके साथ ही इस पुल का नाम चीन-मालदीव मैत्री पुल रखा गया। इस पुल के निर्माण से चीन व मालदीव के बीच बुनियादी संरचनाओं का सहयोग आगे बढ़ेगा।
स्त्रोत-सीआरआई
प्रमुख खबरें
Traffic
Features


