Children in Patna will see Chandrayaans landing, live broadcast in many schools-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पटना में बच्चे देखेंगे चंद्रयान की लैंडिंग, कई स्कूलों में लाइव प्रसारण

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अगस्त 2023 11:14 AM (IST)
पटना में बच्चे देखेंगे चंद्रयान की लैंडिंग, कई स्कूलों में लाइव प्रसारण
पटना। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग बुधवार की शाम को होगी। इसको लेकर बिहार में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। सभी लोग इस घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे हैं जब भारत एक नया इतिहास बनाएगा। इसका सीधा प्रसारण राजधानी के स्कूली छात्र-छात्राएं देखेंगे। इसके लिए पटना के निजी स्कूल के साथ कई सरकारी स्कूलों में इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है।
गांधी मैदान में बुधवार को बड़े स्क्रीन पर चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखने की व्यवस्था की गई है। इसे लोग खुले मैदान से देख सकेंगे।
इसके अलावा शास्त्रीनगर स्थित हाई स्कूल में भी विद्यार्थियों को चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय बेली रोड में कक्षा वार प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी पर बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन का लाइव दिखाया जाएगा।
कई स्कूलों द्वारा छात्र - छात्राओं को इसरो का लिंक भेजा गया है, जिससे वे घरों में बैठकर लैंडिंग देख सकें।
डीएवी बीएसईबी में भी प्रोजेक्टर लगाकर सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को इसे दिखाया जाएगा, जिससे स्कूली विद्यार्थी चंद्रयान 3 का मिशन को देख और समझ सकेंगे।
इसके अलावा भी कई स्कूलों में ऐसी व्यवस्था की गई है। कई स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाया गया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement