Advertisement
मुख्यमंत्री ने बुटा मंडी में रखा लड़कियों के डिग्री कॉलेज का नींव पत्थर

मुख्यमंत्री ने कहा कि समानता के सिद्धांतों पर समाज के निर्माण और
सामाजिक न्याय के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली साधन है और उच्च शिक्षा का
प्रसार समस्या की हर मर्ज की दवा है। उन्होंने कहा कि रिवायती तौर पर बुटा
मंडी सामाजिक और आर्थिक तौर पर हाशीए पर पहुंचे वर्गों का क्षेत्र था जिनको
लम्बे समय तक उच्च शिक्षा के मौकों से वंचित रखा गया। कॉलेज की इस इमारत
में प्रशासनिक ब्लॉक, आर्टस और विज्ञान ब्लॅाक, ज्यूलोजी /बोटनी लैब और
विभिन्न सांस्कृतिक /शैक्षिक सरगर्मियों के लिए बहुमंतवी हाल होगा।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दोहराया कि कांग्रेस सरकार उन विधान सभा हलकों में नये डिग्री कॉलेज खोलेगी जिनमें डिग्री कॉलेज नहीं हैं। इसका उद्देश्य पंजाब के सभी जरूरतमन्द वर्गों को मानक शिक्षा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि जालंधर को दो डिग्री कॉलेज मिलेंगे जिनमें एक बुटा मंडी और दूसरा शाहकोट में होगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विधायक सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि उनके हलके लिए आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है जब कांग्रेस सरकार ने लड़कियों के डिग्री कॉलेज संबंधी लम्बे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि जालंधर पश्चिमी हलके लोगों ने कॉलेज स्थापित करने संबंधी इस मांग के लिए 107 दिन लम्बा विरोध किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह यत्न इस क्षेत्र में और प्रसार करेगा। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए मैडीकल कॉलेज की भी मांग की जिससे दोआबा के लोगों को बढिय़ा स्वास्थ्य सहूलतें उपलब्ध करवाई जा सकें। रिंकू ने मुख्यमंत्री को 85 वें संवैधानिक संशोधन इसकी असली भावना के अनुसार लागू करने की अपील की।

जालंधर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features