Chief Minister laid foundation stones of girls degree college in boota mandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:47 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री ने बुटा मंडी में रखा लड़कियों के डिग्री कॉलेज का नींव पत्थर

khaskhabar.com : गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 7:44 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने बुटा मंडी में रखा लड़कियों के डिग्री कॉलेज का नींव पत्थर
जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को स्थानीय बुटा मंडी में लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज का नींव पत्थर रखने के बाद अगले तीन वर्षों में उनकी सरकार द्वारा राज्य में 50 कॉलेज स्थापित करने का लक्ष्य पूरा करने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सिर्फ दो वर्षों में 17 कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया आरंभ की है जबकि पिछली सरकार ने अपने एक दशक के शासन के दौरान केवल 30 कॉलेज स्थापित किये। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार ने वर्ष 2008 में यहां कॉलेज बनाने का ऐलान किया था परन्तु इस सम्बन्ध में कोई भी प्रगति नहीं की। उन्होंने कहा कि इसका केवल नाम के लिए ऐलान किया था परन्तु इसको पूरा नहीं किया।

बुटा मंडी में बनाए जा रहे डिग्री कॉलेज संबंधी बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इस क्षेत्र की एक बहुत पुरानी मांग थी जिसको पहली बार 1992 में उठाया गया था। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज 3 एकड़ क्षेत्रफल पर 13 करोड़ रुपए की लागत से डेढ़ वर्ष में बन कर तैयार हो जायेगा। यह जमीन मंडी बोर्ड द्वारा उच्च शिक्षा विभाग को तबदील की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement