Advertisement
मुख्यमंत्री ने किया चम्बा-तीसा सड़क पर पुल का उद्घाटन

स्थानीय विधायक पवन नैय्यार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा तथा जिला के लिए विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 6.31 करोड़ रुपये की लागत से चम्बा-साहू-कीडी सड़क पर साई नदी पर बनने वाले 55 मीटर लम्बें डबल लेन पुल की आधारशिला रखी।
उन्होंने साहू में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन और बालू के चम्बा-तीसा सड़क पर रावी नदी पर 11.01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 108 मीटर लम्बें पुल का उद्घाटन किया।
शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, विधायक जिया लाल कपूर और जवाहर ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष डी.एस. ठाकुर, कांगड़ा केन्द्र सहकारी बैंक डॉ. राजीव भारद्वाज व अन्य गणमान्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


