Chief minister inaugrate the projects worth of 52 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने किया 52 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 फ़रवरी 2017 12:59 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने किया 52 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के अंदर 52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी एवं शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विधि विभाग के छात्रों के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुए डा. अम्बेडकर भवन व लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए सावित्री बाई फूले महिला छात्रावास का शुभारंभ किया। लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले टीचिंग ब्लॉक 4 व लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले हर्बल पार्क का शिलान्यास किया। शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने इंफोरमेशन एंड कम्यूनिकेशन, टेक्नोलॉजी की इस अनूठी पहल की सराहना की और विद्यार्थियों से रुबरु होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति को सही दिशा व दशा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल को विकसित करने के लिए पलवल के अंदर कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है और आगामी 10 फरवरी को प्रदेश के अंदर 22 महाविद्यालयों का शिलान्यास भी ऑनलाईन किया जाएगा जिसमें कालांवाली का राजकीय महाविद्यालय भी शामिल है। उन्होंने कहा कि खेलों से संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है और ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक गांव में व्यायामशालाएं स्थापित की जा रही है।

[@ भ्रष्ट कर्मचारी के बारे में बताइये 5 लाख का इनाम पाइये ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement