Chief Minister Bridge Construction Scheme will be started again in Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में फिर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 7:52 PM (IST)
बिहार में फिर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना
पटना। बिहार में एकबार फिर से मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में इस बाबत निर्देश जारी किए। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद राज्य में बेहतर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। हम लोगों का उद्देश्य सिर्फ बेहतर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण कराना ही नहीं है, बल्कि, उसका अच्छे से मेंटेनेंस करना भी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण पथों का बेहतर रखरखाव किया जाए। विभाग के अभियंता पथों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे तो बेहतर सड़कों का निर्माण होगा और सड़कें मेंटेन भी रहेंगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग बचे हुए टोलों के लिए भी पथों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराए, जिससे संपर्कता सुलभ हो। ग्रामीण इलाकों में जिन पथों की नवीनीकरण, उन्नयनीकरण की आवश्यकता है, उसका आकलन कर उस पर तेजी से काम किया जाए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना की उपयोगिता को देखते हुए इसे फिर से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों को बेहतर करने के लिए सभी संसाधनों की पूर्ति की भी बात कही।
बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने ग्रामीण सड़कों और पुलों की योजनावार अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छूटे हुए बसावटों में संपर्कता बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement