Advertisement
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने ग्राम पंचायतों में किया औचक निरीक्षण

उन्होंने पंचायत समिति केरु में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक ली। बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों से कार्यो की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के कार्मिकों को समय पर लाभार्थियों को भुगतान करने के सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने नरेगा योजना के अंतर्गत ‘अपना खेत, अपना काम’ में ग्राम पंचायत बेरु के दो लाभार्थियों गंगादेवी एवं मगराज इणकिया के खेत में मेडबंदी, टांका व पशु आश्रय निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद तकनीकी अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।ग्राम पंचायत बालरवा में निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी संजय चारण अनुपस्थित पाए गए। उनके खिलाफ शिकायतें मिलने पर सीईओ जिला परिषद ने निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारागाह निर्माण कार्य और सामुदायिक भवन का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति तिंवरी में अंबेडकर भवन और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की समीक्षा करते हुए इस परियोजना के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपत लाल सुथार, अधिशाषी अभियंता नरेगा अखिल तायल, चम्पालाल परिहार, सुश्री शबीना बानो, एईएन नरेगा संजय गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी शेषमल सुथार उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


