Advertisement
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम बोले, भारतीय जनता पार्टी श्रेय लेने के लिए नहीं करती कोई काम

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सामान्य जनगणना के साथ ही जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान सामान्य जनगणना के साथ ही एक विशेष कॉलम जातीय जनगणना का भी होगा।
वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने पहलगाम हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले में हमारे प्रदेश के युवा कारोबारी दिनेश मिरानिया का आकस्मिक निधन हुआ। उस आतंकी घटना के कारण परिवार अत्यंत दुखी है, परेशान है। ऐसे में सरकार विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने परिवार को 20 लाख रुपये सहायता राशि देने का निर्णय किया है। यह निश्चित रूप से उनकी संवेदनशीलता को दिखाता है। इससे परिवार को संबल मिलेगा।
बतादें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। ये सारे पर्यटन के लिए यहां आए हुए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


