शासन की ओर से कहा गया है कि इस कार्य के लिए नेकी की दीवार, गर्म कपड़े
दान कलेक्शन हेतु वाहन आदि की भी व्यवस्था की जा सकती है। शीत लहर से होने
वाली बीमारियों से बचाव के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को भी आवश्यक
तैयारी करने के साथ ही नगरीय निकायों को भी इससे बचाव के लिए आवश्यक
सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही स्कूलों के समय में
भी बदलाव किया गया है। सुबह साढ़े सात के बजाय साढ़े आठ बजे से कक्षाओं में
पढ़ाई शुरू होगी।