Chhattisgarh Assembly session from Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार से

khaskhabar.com: सोमवार, 18 दिसम्बर 2023 11:22 AM (IST)
छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार से
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार 19 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र तीन दिवसीय होगा, जिसमें नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और राज्यपाल का अभिभाषण होगा। आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर से शुरू होने वाला सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में पहले दिन नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे और विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम दिलाएंगे।
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन 20 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसे पर कृतज्ञता ज्ञापन का प्रस्ताव आएगा, साथ ही मंत्रियों के परिचय के अलावा शासकीय कार्य का संपादन होगा।
सत्र के तीसरे और अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा शासकीय कार्य निपटाए जाएंगे।
राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है, वही कांग्रेस 36 स्थान पर सफलता हासिल कर सकी है। राज्य विधानसभा का अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का निर्वाचित होना तय है, वह नामांकन पत्र भी दाखिल कर चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement