Chhachhrauli Jewelers robbery exposed, four accused arrested, police sought four days remand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 9, 2026 9:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छछरौली ज्वैलर्स लूट का हुआ पर्दाफ़ाश, मामले के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मांगा चार दिन का रिमांड

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 मार्च 2025 4:05 PM (IST)
छछरौली ज्वैलर्स लूट का हुआ पर्दाफ़ाश, मामले के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मांगा चार दिन का रिमांड
यमुनानगर। छछरौली में सिद्धि विनायक ज्वैलरी शॉप पर 3 मार्च को हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने इन बदमाशों को थाना छप्पर के अधोया मोड़ इलाके से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड मांगा है, ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार, वाहन और लूटा गया सामान बरामद किया जा सके। कैसे हुई वारदात? क्राइम ब्रांच-2 प्रभारी राज कुमार ने बताया कि 7 मार्च की देर शाम बदमाशों ने छछरौली कस्बे में सिद्धि विनायक ज्वैलरी शॉप के मालिक सोमेश गर्ग से गन प्वाइंट पर लूट की थी। वारदात के बाद से ही पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थीं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज उर्फ ​​यूवी - गांव उगाला निवासी, अनुराज सिंह उर्फ ​​जौभान - गांव बलौली निवासी विपिन कुमार - गांव बलौली निवासी, प्रशांत उर्फ ​​लक्की - बराड़ा निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि अनुराज और विपिन पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।
पुलिस की अगली कार्रवाई
आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और उनके अपराध रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान लूट में इस्तेमाल हथियार, वाहन और अन्य सामान बरामद हो जाएगा।
छछरौली की इस घटना से व्यापारियों में डर का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के और कौन-कौन सदस्य हो सकते हैं और क्या उन्होंने अन्य जिलों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement