Chef Harpal Sokhi captures students attention with his book The Biryani Leader-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शेफ़ हरपाल सोखी ने अपनी पुस्तक द बिरयानी लीडर से छात्रों का ध्यान किया आकर्षित

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जून 2023 07:57 AM (IST)
शेफ़ हरपाल सोखी ने अपनी पुस्तक द बिरयानी लीडर से छात्रों का ध्यान किया आकर्षित
चंडीगढ़। अपने मस्ती भरे और खुशमिजाज स्वभाव के लिए जाने जाने वाले सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सोखी भोजन प्रेमियों और खाना पकाने के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जिस शेफ को आप हम स्क्रीन पर देखते हैं, वह हमेशा से ही एक हल्के-फुल्के और जिंदा दिल इंसान रहे हैं, जो रास्ते में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना पसंद करते हैं, एक समय में एक डिश। अपनी पुस्तक द बिरयानी लीडर का विमोचन करने चंडीगढ़ पहुंचे शेफ हरपाल ने बताया कि खाना बनाना संयोग से शुरू हुआ था। लेकिन अब दुनियाभर में उनके प्रशंसक हैं। वास्तव में उन्होंने हर जगह एक छाप छोड़ी है। सोखी एक रियलिटी शो पर थिरकने से लेकर अपने चुटीले जिंगल 'नमक शमक' के साथ भारतीय रसोई में अपना रास्ता बनाने, एक रेस्तरां श्रृंखला खोलने और फिर अब तक की अपनी यात्रा के बारे में एक किताब लिखने तक भारतीयों से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement