Advertisement
फरवरी, 2024 में मनाया जाएगा चौधरी देवी लाल स्मृति दिवस : रणजीत सिंह

हरियाणा में आईएनएलडी व कांग्रेस के गठबंधन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेताओं को ही पता नहीं कि आगे क्या होगा, सब कुछ अंदाजे पर है। साल 1977 में भी ऐसा गठबंधन हुआ था, उस समय मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह व अटल बिहारी वाजपेयी जैसे 3 बड़े नेता थे। फिर साल 1989 में भी ऐसा ही गठबंधन हुआ था, जिसमें देवी लाल, चंद्र शेखर और वीपी सिंह जैसे नेता थे। हालांकि ऐसे गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चले। लेकिन आई.एन.डी.आई. अलाइंस में तो बड़े कद का कोई नेता ही नहीं है।
उन्होंने कहाकि आज बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और अन्य पार्टियों को अपने अस्तित्व का खतरा हो गया है, इसलिए सब गठबंधन की ओर देख रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सदन में महिला सशक्तिकरण के लिए लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सराहना के पात्र हैं। इससे पहले भी उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने व तीन तलाक को खत्म करने जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता करना भी एक बड़ी उपलब्धि है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


