Chardham Yatra 2023: Uttarkashi DMs action on the instructions of the High Court, gave these instructions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चारधाम यात्रा 2023: हाईकोर्ट के निर्देश पर उत्तरकाशी डीएम का एक्शन, दिए ये निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 7:02 PM (IST)
चारधाम यात्रा 2023: हाईकोर्ट के निर्देश पर उत्तरकाशी डीएम का एक्शन, दिए ये निर्देश
उत्तरकाशी। 22 अप्रैल से विधिवत चारधाम यात्रा 2023 की शुरूआत हो गई है। जिसके बाद अब तमाम डीएम भी एक्शन में आ गए हैं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद उत्तरकाशी के जिलाअधिकारी अब एक्शन में नजर आ रहे हैं। उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी एवं प्रमुख यात्रा पड़ाव में पानी और कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों में लगे क्यूआर कोड का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। दुकानदारों, होटल, ढाबा संचालकों को पानी, कोल्ड ड्रिंक के थोक विक्रेताओं से क्यूआर कोड लगी बोतलें क्रय एवं विक्रय करने के निर्देश दिए। बिना क्यूआर कोड लगी पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों को कतई भी क्रय-विक्रय न करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बिना क्यूआर कोड लगी पानी और कोल्डड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों को बेचते हुए पाया गया तो उनसे अर्थदंड वसूली के साथ ही चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिले के दोनों धाम आ रहे देश- विदेश के श्रद्धालुओं से प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर अपेक्षित सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की क्यूआर कोड लगी बोतलों के क्रय करने पर रिफंड की व्यवस्था की गई है। प्रमुख यात्रा पड़ाव एवं यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर जगह-जगह संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। जहां कोई भी व्यक्ति खाली प्लास्टिक की बोतलें जमा कर अपना रिफंड वापस ले सकता है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों को रिसाइकिल कम्पनी से क्यूआर कोड क्रय करने पर जोर दिया। तथा प्लास्टिक मुक्त को लेकर अपेक्षित सहयोग मांगा। इस दौरान एसपी अपर्ण यदुवंशी भी उपस्थित रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement