Advertisement
उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जिनमें 17-19 जून: आसमान सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा और रात में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 जून को बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन हवा की रफ्तार कुछ कम होकर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। वहीं 21-22 जून आंशिक राहत की उम्मीद, लेकिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।
तापमान फिर से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे उमस बढ़ेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि खेतों में काम कर रहे किसान बारिश और बिजली चमकने पर तुरंत खुले मैदानों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खुले स्थानों में मोबाइल फोन या धातु की चीजों का इस्तेमाल न करें। आईएमडी की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की सलाह पर अमल करें और सुरक्षित रहें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


