Advertisement
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया

व्हील-चेयर पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डल्लेवाल ने कहा, "मैं तब तक अनशन जारी रखना चाहता था जब तक कि सभी 12 मांगें पूरी नहीं हो जातीं, लेकिन जैसे-जैसे अधिक से अधिक मांगें आने लगीं और मुझसे कृषि से संबंधित बड़े मुद्दों के लिए राष्ट्रीय स्तर के संघर्ष के लिए किसानों को संगठित करने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा करने के लिए कहा गया, उन अपीलों को मानते हुए और देश भर के किसानों तक पहुंचने के उद्देश्य से मैंने उन अपीलों को स्वीकार करने का फैसला किया।"
उन्होंने कहा कि एमएसपी की मांग "एक दिन में नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष से पूरी होगी" और किसानों को आर्थिक आजादी प्रदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा, "हजारों लोगों ने मुझे बापू कहा है। इसलिए, मुझे अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।"
अनशन समाप्त करने का यह कदम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा डल्लेवाल से अनशन समाप्त करने की अपील के एक दिन बाद उठाया गया।
चौहान ने एक्स पर लिखा था, "भारत सरकार के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के बीच उनकी मांगों को लेकर चर्चाओं का सिलसिला जारी है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अब अस्पताल से वापस आ गए हैं और हम उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही, हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वह अपना अनशन समाप्त करें, क्योंकि हम पूर्व निर्धारित तिथि 4 मई को सुबह 11 बजे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के लिए मिलेंगे।"
--आईएएनएस
एससीएच/एकेजे
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


