Advertisement
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से भरा पर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
चंपावत उपचुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा समर में अपने मोहरे फिट करने में जुटी है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार चंपावत का कहना है कि पार्टी उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और मुख्यमंत्री रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।
चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी को घेरने के लिए कांग्रेस भी तैयार है। लंबी माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी का चेहरा घोषित कर दिया। चंपावत सीट से निर्मला गहतोड़ी सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने खड़ी हैं। समाजवादी पार्टी ने मनोज भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ मैदान में उतारा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके नाम पर मुहर लगाई।
धामी के नामांकन कार्यक्रम के कारण यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया। रोडवेज का लोहाघाट डिपो सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चंपावत से बसों का संचालन नहीं करेगा। एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अगर यात्री होंगे, तो शाम चार बजे बाद बस सेवा संचालित की जाएगी। दिल्ली और देहरादून की ओर जाने वाली बसों का संचालन नहीं होगा। इन जगहों के यात्रियों को देवीधुरा होकर हल्द्वानी तक ले जाया जाएगा। एजीएम ने बताया कि दिल्ली और देहरादून से आने वाली लोहाघाट डिपो की बसों के यात्रियों को टनकपुर से छोटी बसों से लोहाघाट तक लाया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


