Advertisement
केंद्र ने वायनाड भूस्खलन को घोषित की 'गंभीर आपदा', प्रियंका गांधी ने जताई खुशी

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुझे खुशी है कि अमित शाह ने अंततः वायनाड त्रासदी को "गंभीर प्रकृति की आपदा" घोषित करने का निर्णय लिया है। इससे पुनर्वास की आवश्यकता वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी और यह निश्चित रूप से सही दिशा में एक सकारात्मक कदम है। यदि इसके लिए पर्याप्त धनराशि भी यथाशीघ्र आवंटित की जा सके तो हम सभी आभारी होंगे।"
उल्लेखनीय है कि गत 4 दिसंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में केरल के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अमित शाह से मुलाकात की थी। प्रियंका गांधी ने मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार से वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता जारी करने का आग्रह किया था। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के साथ क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचा बहाल करने का भी अनुरोध किया था।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से "पक्षपातपूर्ण राजनीति" से ऊपर उठकर वास्तव में उस दर्द और पीड़ा को महसूस करने का आग्रह किया था, जिससे वायनाड के लोग गुजरे हैं। वहीं, केरल के सांसदों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि वह पीड़ितों को उनके घरों, स्कूलों और व्यवसायों के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए धनराशि जारी करने में तेजी लाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


