Central government smart city plans for Bhopal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

"दो मोहल्ले नहीं, पूरा भोपाल बने स्मार्ट सिटी"

khaskhabar.com:
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल तो कर लिया, लेकिन अब इस शहर के सिर्फ दो मोहल्लों- शिवाजी नगर और तुलसी नगर को स्मार्ट सिटी में बदलने की बात कही जा रही है, इसलिए विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। विभिन्न वर्गो से जु़डे लोगों और तमाम संगठनों से जुडे़ लोगों की मांग है कि पूरे भोपाल को स्मार्ट सिटी बनाया जाए। इस मांग को लेकर "लोक सेवा मंच" द्वारा राजधानी के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुडे़ लोगों की बैठक बुलाई गई। मंच की ओर से जारी बयान में बताया गया कि बैठक में पूरे भोपाल को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। ज्ञात हो कि स्मार्ट सिटी बनने जा रहे भोपाल के शिवाजी नगर और तुलसी नगर वे इलाके हैं, जहां सबसे ब़डी आबादी सरकारी कर्मचारियों की है। ये रिहायशी इलाके पहले से ही व्यवस्थित तरीके से बसे हुए हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement