Center upgrades Tamil Nadu BJP president Annamalais security to Z category-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्र ने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई की सुरक्षा बढ़ाकर 'जेड' श्रेणी की

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 4:47 PM (IST)
केंद्र ने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई की सुरक्षा बढ़ाकर 'जेड' श्रेणी की
चेन्नई | तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई की केंद्र सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि केंद्र ने यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। तमिलनाडु पुलिस द्वारा प्रदान किए गए एस्कॉर्ट वाहनों के अलावा, भाजपा नेता के पास अब 28 सदस्यीय सुरक्षा कवर होगा जिसमें एनएसजी के कमांडो और तमिलनाडु पुलिस की सुरक्षा बेंच के सीआईडी शामिल हैं। अन्नामलाई के लिए सुरक्षा अपग्रेड कोयम्बटूर में हाल ही में हुए कार बम विस्फोट और पिछले कई महीनों में हिंदू संगठनों और नेताओं को निशाना बनाकर मोलोटोव कॉकटेल बम हमलों की घटनाओं के मद्देनजर किया गया है। अन्नामलाई तमिलनाडु में बढ़ते धार्मिक कट्टरवाद के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाते रहे हैं। एक साल से भी कम समय में भाजपा नेता की दूसरी बार सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल अप्रैल में ही गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा 'एक्स' से बढ़ाकर 'वाई ' श्रेणी कर दी थी। अन्नामलाई ने अप्रैल से तमिलनाडु के सभी 234 विधानसभा में पदयात्रा की घोषणा की है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement