Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण पर मध्य प्रदेश में होगा जश्न

इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। यह पहला मौका है जब भाजपा को राज्य में इतनी बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 27 सीटों पर जीत मिली थी और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यह संख्या बढ़कर 28 हो गई थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मोदी सरकार की बीते 10 वर्षों की उपलब्धियों, गरीब कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं और गारंटियों पर विश्वास करके भाजपा को वोट देने वाले जनता जर्नादन को भी मिठाई बांटकर उनका आभार करें।
शर्मा ने कहा कि देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार कोई गैर-कांग्रेसी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने "कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है" और नरेन्द्र मोदी पर विश्वास प्रकट किया है। शपथ ग्रहण समारोह के साथ देश में एक नया इतिहास बनने जा रहा है तो उत्सव भी ऐतिहासिक होना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


