Advertisement
शुरू हो गई सीबीएसई 10 वीं और 12वीं बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षाएं, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट

बोर्ड परीक्षा के संबंध सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि छात्रों को परीक्षा से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य है। सामाजिक दूरी बनाए सुनिश्चित करना परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा अन्य सभी कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन भी करना होगा। वहीं परीक्षा केंद्र के अंदर छात्र मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर प्रवेश नहीं करेंगे।
सीबीएसई 30 जुलाई को देशभर में 13,04,561 रेगुलर छात्रों का 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित कर चुकी हैं। कुल 13,04,561 छात्रों में से 12,96,318 छात्र 12 वीं बोर्ड में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 70,004 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा में 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
सीबीएसई, कक्षा 10 के परिणाम भी घोषित कर कर चुका है। सीबीएसई दसवीं बोर्ड के नतीजों में त्रिवेंद्रम क्षेत्र 99.99 फीसदी रिजल्ट के साथ सबसे आगे है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में 98.89 प्रतिशत छात्र और 99.24 फीसदी छात्राएं पास हुई। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 0.35 फीसदी अधिक है। इस बार सीबीएसई 10वीं के लिए करीब 18 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


