Advertisement
कोयला तस्करी मामले में सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी के परिजनों को भेजा समन

सीबीआई ने पिछले साल नवंबर को अवैध कोयला रैकेट के कथित मुख्य साजिशकर्ता अनूप मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के जनरल मैनेजर अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र के सुरक्षा निरीक्षक कुनुस्तोरिया धनंजय राय और एसएसआई व प्रभारी कजोरा क्षेत्र देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
26 फरवरी को सीबीआई ने कोलकाता में एक बिजनेसमैन के घर की तलाशी ली थी और 19 फरवरी को एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के चार जिलों के 13 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें कोयला माफिया जयदेव मंडल का भी घर शामिल था।
कोयला तस्करी के रैकेट के सिलसिले में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 45 स्थानों पर पिछले साल 28 नवंबर को सीबीआई ने छापेमारी की थी।
सीबीआई की इन कार्रवाइयों ने पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक दल आमने-सामने हैं।
294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को आठ चरणों में होने हैं और मतगणना 2 मई को होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


