नई दिल्ली। वर्ष 1984 के सिख दंगों के मामले में केंद्रीय जांच
ब्यूरो(सीबीआई) ने बुधवार को अपनी जांच रपट दायर कर दी। जांच एजेंसी ने
पहले कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी।
बुधवार को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट शिवाली शर्मा छुट्टी पर
थीं, इसलिए सीबीआई ने बंद लिफाफे में अपनी जांच रपट सहवर्ती मजिस्ट्रेट
राकेश कुमार सिंह के समक्ष पेश की, जिन्होंने मामले की अगली सुनवाई की
तारीख 28 सितम्बर तय कर दी।