CBI registers FIR in Himachal Police constable recruitment exam case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीबीआई ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मामले में एफआईआर दर्ज की

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 07:29 AM (IST)
सीबीआई ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मामले में एफआईआर दर्ज की
नई दिल्ली,। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मामले में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले को अपने हाथ में ले लिया है और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है। मामला पहले हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के पुलिस स्टेशन अर्की का था। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 27 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी, जिसमें अनियमितताएं पाई गईं थीं।
सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, “अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के साथ पढ़ी जाने वाली धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement