भरतपुर। गोपालगढ़ स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र पर पैसे लेकर आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत के बाद आईटी सेंटर भरतपुर की ओर से मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। जांच अधिकारियों ने कहा कि आधार कार्ड पूरी तरह निशुल्क है और अगर पैसे लेकर कार्ड बनाया जाता है तो कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने मौके पर लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही........