Advertisement
सिरोही में घायल श्रमिक को निजी एम्बुलेंस से निजी अस्पताल ले जाने का मामला : सीएमएचओ ने शुरू की जांच

इसी दौरान, अज्ञात कारणों से घायल को निजी एम्बुलेंस से सुमेरपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम पिंडवाड़ा मनसुख डामोर और तहसीलदार पिंडवाड़ा मौके पर पहुँचे और घायल को तुरंत उदयपुर रेफर करवाया।
जिला कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया है कि यह मामला अत्यंत गंभीर है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल सिरोही को विस्तृत जांच करने, यह पता लगाने कि
निजी एम्बुलेंस किसके कहने पर अस्पताल परिसर में आई
मरीज को निजी अस्पताल क्यों और किसके निर्देश पर ले जाया गया
कौन-कौन से अस्पताल कर्मी इसमें शामिल थे
जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
108 एम्बुलेंस के लिए नए निर्देश
सीएमएचओ ने 108 एम्बुलेंस मैनेजर को भी लिखित निर्देश दिए हैं कि जिला अस्पताल से रेफर मरीजों — चाहे गर्भवती महिलाएं हों या अन्य — को पाली न ले जाया जाए, बल्कि सीधे उदयपुर या जोधपुर भेजा जाए ताकि समय पर विशेषज्ञ इलाज मिल सके।
सरकारी अस्पतालों से ही रेफर करने का आदेश
सीएमएचओ ने सभी बीसीएमओ, पीएमओ, सीएचसी और पीएचसी इंचार्ज को आदेश दिया है कि सरकारी अस्पताल से केवल सरकारी या आयुष्मान योजना में पंजीकृत अस्पतालों को ही मरीज रेफर किए जाएँ। यदि कोई स्टाफ प्राइवेट एम्बुलेंस के माध्यम से मरीज को रेफर करता पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी, और लापरवाही होने पर संबंधित इंचार्ज के खिलाफ भी जिला स्तर पर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि यदि कोई प्राइवेट एम्बुलेंस जबरन अस्पताल परिसर में मरीजों को लेने आती है या खड़ी रहती है, तो उसके खिलाफ तत्काल पुलिस कार्रवाई की जाए।
आमजन के लिए अपील
डॉ. खराड़ी ने सिरोही जिले की जनता से अपील की है कि सरकारी अस्पतालों में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जहाँ अनुभवी चिकित्सक निःशुल्क उपचार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों का रुख केवल भ्रामक जानकारी या किसी के बहकावे में आकर न करें, क्योंकि इसमें निजी स्वार्थ शामिल हो सकता है।मरीजों को हमेशा सरकारी या आयुष्मान योजना में पंजीकृत अस्पतालों में ही उपचार कराना चाहिए, जिससे उन्हें मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरोही
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


