car submerged in Pit, killed three women in Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गड्ढे में भरे पानी में डूबी कार, तीन महिलाओं की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 08:38 AM (IST)
गड्ढे में भरे पानी में डूबी कार, तीन महिलाओं की मौत
जोधपुर। गमी में शरीक होकर घर लौट रहे एक परिवार के लोगों की कार रास्ते में पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं की दम घुटने से मौत हो गई। हादसा नेशनल हाई-वे संख्या 112 पर 36 मील के पास हुआ। इस हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठी तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, एक मासूम सहित दो पुरुष सुरक्षित बाहर निकल गए। जोधपुर के माता का थान निवासी कैलाश माहेश्वरी पुत्र गोपीकिशन ने बताया कि वे परिवार के साथ सोजत सिटी गए थे। वहां से वापस लौटते समय एनएच-112 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पानी से भरे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार के गेट का कांच खुला होने की वजह से उसका भाई पंकज बाहर निकला और उसकी मदद से चार वर्षीय मासूम श्लोक पुत्र पंकज को बाहर निकाला और कैलाश खुद भी बाहर निकल गए लेकिन, पिछली सीट पर बैठी ललिता, मीनाक्षी और खेतानाड़ी निवासी ललिता लढ्ढा कार से बाहर नहीं निकल सकीं। हादसे के कुछ देर बाद ही वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से कार बाहर निकलवाई लेकिन, तब तक तीनों महिलाओं की मौत हो गई।

[@ तैमूर ने 1399 में कांगडा को कब्जाकर दोनों हाथों से लूटा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement